खरगोन22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंद्रमा के साथ प्रतीकात्मक ऐसे दिखेंगे अन्य ग्रह।
- 90.7 प्रतिशत चमकीला होगा चौथ का चंद्रमा
करवा चौथ 4 नवंबर को मनाई जाएगी। प्रदेश में सबसे पहले 8.07 बजे सतना में चंद्रोदय होगा। जबकि सबसे आखिरी में आलीराजपुर में 8.38 बजे। खरगोन में 8.36 बजे चंद्रोदय का समय है। इससाल करवा चौथ का चांद 90.7 प्रतिशत तक चमक बिखरेगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि जब हम करवाचौथ का पर्व मना रहे होंगे, तब आसमान में मंगल, शनि और गुरु ग्रह चंद्रमा का साथ देते दिखाई देंगे।

राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी और शाम को चंद्रदर्शन कर व्रत खोलेंगी। प्रदेश के पूर्वी जिलों में चंद्रमा पहले उदित होगा जबकि पश्चिमी जिलों में करीब 20 मिनट बाद।
करवाचौथ की रात चंद्रमा के पीछे वृषभ राशि तारामंडल को देखा जा सकता है। रात 9.15 बजे जब चंद्रमा आसमान में कुछ ऊपर आ चुका होगा, तब सिर के ठीक ऊपर मंगल होगा। पश्चिम में शनि व बृहस्पति अस्त होने जा रहे होंगे। पृथ्वी से चंद्रमा लगभग 4 लाख किमी से अधिक दूरी पर होकर 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा।