सांची दुग्ध संघ उज्जैन के मैनेजर ने दीनदयाल नगर थाने में आकर दिए बयान

सांची दुग्ध संघ उज्जैन के मैनेजर ने दीनदयाल नगर थाने में आकर दिए बयान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Manager Of Sanchi Dairy Association Ujjain Came To Deendayal Nagar Police Station And Gave Statement

रतलाम10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध संघ के प्लांट में दूध सप्लाई करने वाले टैंकर में पार्टिशन मिलने के मामले में पुलिस ने अब जांच तेज कर दी है। दीनदयालनगर थाना पुलिस के एसआई मुकेश सास्तिया ने सोमवार को एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर उज्जैन सतीश तिवारी के बयान लिए। उनसे पूरा घटनाक्रम पूछा। वहीं वर्तमान मैनेजर के भी बयान दर्ज किए। इसके साथ ही सहायक ग्रेड 3 से भी घटनाक्रम की जानकारी ली। एसआई सास्तिया ने बताया कि मामले में सहायक महाप्रबंधक आरकेसिंह के भी बयान होंगे।

इसके लिए उन्हें भोपाल से बुलाया है। इनके बयान के बाद कार्रवाई होगी। एक दो दिन में बयान पूरे होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सागोद रोड स्थित सांची प्लांट में आलोट से दूध कलेक्ट कर प्लांट में लाने वाले एक टैंकर में पार्टिशन मिला था। 7000 लीटर की क्षमता वाले इस टैंकर से प्लांट में 4000 लीटर दूध रोज प्लांट में सप्लाई किया जा रहा था।

जांच में टैंकर में 400 लीटर का पार्टिशन मिला था। इसमें पानी भरा जाता था ताकि वजन वही रहे। पिछले 15 दिन से यह खेल चल रहा था। सांची दुग्ध संघ के कर्मचारियों की सजगता से टैंकर पकड़ में आया। इस मामले में दीनदयालनगर थाना पुलिस को शिकायत हुई। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link