जबलपुर में युवती ने प्रेमी से मिले धोखा और उसकी मां-भाई की धमकी से आहत होकर दी थी जान, तीनों 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

जबलपुर में युवती ने प्रेमी से मिले धोखा और उसकी मां-भाई की धमकी से आहत होकर दी थी जान, तीनों 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The Girl Was Killed By The Lover’s Cheating And Threatened By Her Mother And Brother, All Three Arrested Within 24 Hours

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

युवती की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी

  • माढ़ोताल पुलिस ने युवती के कमरे से जब्त सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण किया दर्ज

माढ़ोताल क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी, उसकी मां और भाई को आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। युवती के कमरे से जब्त सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उक्त कार्रवाई की। पुलिस ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। तीनों की जमानत निरस्त करते हुए कोर्ट ने जेल भेज दिया।
ये थी घटना
माढ़ोताल निवासी 27 वर्षीय युवती बुटिक का काम करती थी। युवती के पिता का निधन हो चुका है। सोमवार की सुबह युवती ने कमरे में चुनरी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई थी। उसके कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया था। सुसाइड नोट में युवती ने आत्महत्या के लिए प्रेमी अभिषेक चढ़ार, उसकी मां रेखा चढ़ार और भाई गोविंद चढ़ार को जिम्मेदार बताया था।
शादी टूटने पर दर्ज कराई थी रेप का केस
तीन वर्ष पहले साईं मंदिर में शंकर नगर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक चढ़ार से युवती की मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। उनके अफेयर की जानकारी होने पर घरवालों ने शादी तय कर दी। फेरे के दो दिन पहले ही अभिषेक भाग गया था। शादी टूटने से आहत युवती ने माढ़ोताल थाने में रेप का केस दर्ज कराया था।
रेप केस वापस लेने आरोपी डाल रहे थे दबाव
18 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक नवम्बर को उसे जमानत मिल गई। दो नवम्बर को उसकी मां रेखा व भाई गोविंद युवती के घर धमकाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने उसे बुरा-भला भी कहा था। इसी से वह आहत थी। टीआई रीना पांडे ने बताया कि सुसाइड नोट और घरवालों के बयान पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।



Source link