3 सीटाें पर मुकाबला त्रिकाेणीय, दाे सीटों पर आमने-सामने की टक्कर, पीपीई किट पहनकर वोट डलवाएंगे कर्मचारी

3 सीटाें पर मुकाबला त्रिकाेणीय, दाे सीटों पर आमने-सामने की टक्कर, पीपीई किट पहनकर वोट डलवाएंगे कर्मचारी


मुरैना16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर की चंबल कॉलोनी में बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र।

  • सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डलेंगे वोट, कोविड संदिग्ध के लिए अंतिम एक घंटा
  • 5 विस सीटों पर मतदान आज, पॉलिटेक्निक से ईवीएम, वीवीपेट सहित अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान दल रवाना
  • पांच विस सीटों पर 67 प्रत्याशियों में से 11.73 लाख वोटर चुनेंगे अपना विधायक, 674 क्रिटिकल केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात, कैमरों से की जाएगी निगरानी

जिले की पांच विस सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से वाेट डाले जाएंगे। 11.73 लाख वोटर 67 प्रत्याशियों में से पांचाें सीटाें पर पांच पसंदीदा विधायक चुनने के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे। वहीं मतदान के दौरान उपद्रव रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। जिले के 674 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर उपद्रव की आशंका को लेकर अर्द्धसैनिक बल बीएसएफ, एसएएफ के जवान तैनात रहेंगे।

वहीं हर आधा घंटे बाद एक बल्वा निरोधी दस्ता निगरानी के लिए पहुंचेगा। चुनाव कराने के लिए सोमवार को ही शहर के पॉलिटेक्निक से मतदान दलों को ईवीएम, वीवीपैट सहित अति आवश्यक चुनाव सामग्री के लिए पोलिंगों के लिए रवाना किया गया। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय रखा गया है। पांच बजे तक सामान्य लोग वोट डालेंगे। वहीं ऐसे मतदाता जिनकी 2 बार थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तापमान अधिक मिला तो शाम 5 बजे से 6 बजे तक वोट डालने का मौका मिलेगा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मी पीपीई किट पहनेंगे।

8.65 लाख ग्लब्स, 8.65 लाख फेसशील्ड, 10 हजार 356 पीपीई किट मतदान केंद्रों पर भेजी
कोविड-19 की वजह से किसी संक्रमित मतदाता से किसी प्रकार का संक्रमण न फैले इसके लिए व्यापक स्तर पर हैंड सेनेटाइजर, फेस सील्ड, हाथों में पहनने वाले ग्लब्स मतदान केंद्रों पर भेजे गए हैं। 2460 सेनेटाइजर मुरैना विस में भेजा गया है। पांचों सीटों पर 10 हजार 960 लीटर सेनेटाइजर का इंतजाम कियसा गया है। इसी प्रकार 10 हजार 356 पीपीई किट, कर्मचारियों के लिए 44 हजार 700 फेस शील्ड, मतदाताअेंा व कर्मचारियों के लिए 9 लाख से अधिक फेस मास्क, 8 लाख 65 हजार पॉलिथिन ग्लब्स भेजे गए हैं। मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने से पहले यह ग्लब्स अपने एक हाथ में पहनना होगा।

2018 में अंबाह-मुरैना में सबसे कम 59% मतदान, यही चुनौती इस बार
वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो वर्ष 2018 में सबसे कम वोट अंबाह व मुरैना विधानसभा में 59% हुआ था। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसके अलावा जौरा-सुमावली में 71 प्रतिशत, दिमनी में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। जिले में कुल 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं जिले में 674 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, इनमें सबसे अधिक 147 सुमावली विधानसभा में हैं। इन सभी क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वेबकास्टिंग व वीडियोग्राफी से निगरानी कराई जाएगी। जिले के 201 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, 248 पर वीडियोग्राफी से अफसर नजर रहेंगे। वहीं 171 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी।

जानिए विसवार मतदाता, पोलिंग वूथ, प्रत्याशियों की संख्या



Source link