प्लेऑफ के करीब पहुंच चुकी हैं बैंगलोर
इस सीजन में आरसीबी दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी. पिछले मुकाबले में कप्तान विराट कोहली के 90 रनों की बदौलत आरसीबी ने चेन्नई को 37 रनों से मात दी थी. जहां आरसीबी की टीम की नजर टॉप पर पहुंचने पर होगी वहीं चेन्नई की टीम इज्जत बचाने के लिए लड़ेगी. आरसीबी की कोशिश इस मैच में दो अंक हासिल करने के अलावा नेट रनरेट सुधारने पर होगी, जिससे टीम को प्लेऑफ में फायदा हो सके. कोहली की टोली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार दो जीत दर्जकर शानदार लय में है. राजस्थान के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने अपने बूते टीम को जीत दिलाई तो वही केकेआर के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मेडन ओवर में दो विकेट चटकाये जिससे टीम ने दो बार की चैम्पियन को आठ विकेट से हराया.
DREAM 11 प्लेइंग इलेवन– विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, अंबाती रायडू, एरोन फिंच, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कर्रन, क्रिस मौरिस, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और इमरान ताहिररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, एरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे और एडम जंपा.
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सैंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुर्रन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा.