रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी (फाइल फोटो )
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा- अगर रोहित शर्मा अगर फिट हैं तो ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत अच्छी खबर
‘रोहित शर्मा का फिट होना खुशखबरी’
गावस्कर ने यूट्यूब चैनल ‘स्पोटर्स तक’ पर कहा ,’ रोहित की चोट को लेकर पहले जो कुछ भी हुआ, उसे दरकिनार करते हैं मैं यही कहूंगा कि उसका फिट होना भारतीय क्रिकेट के लिये अच्छी खबर है .’ उन्होंने यह भी कहा कि वापसी में जल्दबाजी नहीं करने के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव जायज थे .
उन्होंने कहा ,’सभी ने यह सोचकर चिंता जताई थी कि वापसी में जल्दबाजी करने पर चोट बढ सकती है जो जायज है . लेकिन वह आत्मविश्वास से भरपूर दिखा . उसने सीमा के पास और 30 गज के भीतर फील्डिंग की .’ गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई अगर रोहित का फिर से फिटनेस टेस्ट लेना चाहता है तो कोई हर्ज नहीं है . उन्होंने कहा ,’ उसने मैच खेलकर यह दिखा दिया कि वह फिट है . बीसीसीआई अगर फिर से उसका फिटनेस टेस्ट लेना चाहे तो इसमें कुछ गलत नहीं है .’ उन्होंने यह भी कहा कि वह इन सवालों में नहीं पड़ना चाहते कि टीम में वापसी पर रोहित को उपकप्तानी मिलेगी या नहीं .रोहित शर्मा की उपकप्तानी पर क्या बोले गावस्कर
गावस्कर ने कहा ,’ कप्तानी, उपकप्तानी तो कोई मसला ही नहीं होना चाहिये . अहम मुद्दा यह है कि खिलाड़ी खेलने के लिये उपलब्ध है या नहीं और वह है . उसने मैच से पहले दो बार कहा कि वह फिट है . कल के बारे में बात करने की बजाय आज की बात करें और आज वह फिट है .’