: Bhopal Coronavirus Cases/Area-Wise Update | CRPF Jawan Including 27 Patient Found In Hotspots Jahangirabad, Aishbagh, Barkhedi, Ashoka Garden ,Itwara Budhwara | सीआरपीएफ बंगरसिया में एक जवान, मंत्रालय में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, बाग मुंशी हुसैन खां में 4 और ऐशबाग में 3 संक्रमित मिले

: Bhopal Coronavirus Cases/Area-Wise Update | CRPF Jawan Including 27 Patient Found In Hotspots Jahangirabad, Aishbagh, Barkhedi, Ashoka Garden ,Itwara Budhwara | सीआरपीएफ बंगरसिया में एक जवान, मंत्रालय में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, बाग मुंशी हुसैन खां में 4 और ऐशबाग में 3 संक्रमित मिले


  • 2037 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौट चुके हैं, एक्टिव केस 603 बचे हैं
  • राजधानी में पुराने शहर के हॉटस्पॉट जहांगीराबाद, ऐशबाग, बरखेड़ी, बुधवारा में केस मिल रहे

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 08:33 PM IST

भोपाल. पुराने भोपाल में कोरोना संक्रमण फिर से लौट रहा है। सोमवार को 27 नए केस मिले। इसमें मुंशी हुसैन खां 4 पॉजिटिव और ऐशबाग में 3 संक्रमित मिले हैं। लालघाटी में दो और सैफिया कॉलेज में फिर से एक संक्रमित पाया गया है। इधर, बंगरसिया में सीआरपीएफ का एक जवान और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भोपाल में पुलिस, सीआरपीएफ और आरपीएफ में भी कोरोना संक्रमण को रोका नहीं जा सका है। हर रोज इक्का-दुक्का नए केस सामने आ जाते हैं। 

राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2751 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 94 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि संक्रमण से बीते चार दिन में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 2037 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। अब राजधानी में 603 एक्टिव केस बचे हैं।  

मंत्रालय में एक और कोरोना पॉजिटिव, अब तक आठ

मंत्रालय का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहां अब तक आठ पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। गृह विभाग के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसने 16 जून तक मंत्रालय में ड्यूटी की थी। इसके बाद वह सागर चला गया और वहां जांच कराई। जांच रिपोर्ट सोमवार को आई है। मंत्रालय में ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, वाणिज्यिक कर व गृह विभाग में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 

पुराने शहर में फिर लौटा संक्रमण 
हॉटस्पॉट जहांगीराबाद, ऐशबाग, बरखेड़ी, अशोकागार्डन, यादवपुरा, इतवारा, मंगलवारा और बुधवारा में भी कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को ऐशबाग, यादवपुरा और बुधवारा में कोरोना केस सामने आए हैं। भोपाल में अनलॉक होने के बाद सरकारी दफ्तरों में कोरोना केस बढ़ रहे थे, लेकिन अब वहां पर विराम लगता दिख रहा है। बाजार खुलने के बाद पुराने शहर में फिर से कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे।



Source link