महिला की हत्या: महिला पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

महिला की हत्या: महिला पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत


सागर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बंडा के धमोनिया पुल पर सोमवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए बंडा के अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात बंडा के धमोनिया पुल के पास अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला काफी देर तक अंधेरे में पुल के पास पड़ी रही। उसके साथ उसकी दो साल की बच्ची भी थी। बाद में कुछ लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंडा थाना प्रभारी के अनुसार महिला के पास से एक मोबाइल और बैग मिला है।

बैग में मिले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों से पता चलता है कि महिला बम्होरी शाहगढ़ गांव की रहने वाली थी। उसका नाम चमेलीबाई लोधी है। महिला के पास मिली बच्ची को उसके परिवार वालों को दिया गया था। लेकिन उन्होंने उसे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link