बचपन में पिता के साथ विराट कोहली (फोटो क्रेडिट: विराट कोहली इंस्टाग्राम अकाउंट )
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 5, 2020, 6:37 AM IST
इसी साल मई में खुद विराट कोहली ने इस किस्से का खुलासा किया था उनके पिता से रिश्वत तक की मांग की गई थी. सुनील छेत्री के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव में कोहली ने बताया था कि एक समय स्टेट क्रिकेट टीम में उनके चयन के लिए पिता से पैसे मांगे गए थे. कोहली ने कहा कि वे अच्छा खेल रहे थे. स्टेट क्रिकेट में एक बार कोई आगे आया और उनके पिता से कहा कि चयन की तो परेशानी नहीं है, मगर इसके लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त करना होगा. यानी पैसा मांग रहे थे. इतना तो समझ में आ गया था कि वह क्या मांग रहा है. मगर उनके पिता मेहनत करके वकील बने और मेहनत करने वालों को ये सब भाषा समझ नहीं आती.
यह भी पढ़ें:
ICC ODI Rankings: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बादशाहत बरकरारकाफी रोए थे कोहली
कोहली ने कहा कि उनके पिता ने कोच को साफ कर दिया था कि अपने दम पर जो उनका बेटा कर लेगा, वो ठीक है. मगर ऐसे नहीं खेलना. भारतीय कप्तान ने बताया कि वह उस समय तो काफी रोए, मगर पिता ने कहा था वो करो, जो कोई नहीं कर रहा. उनकी यही बात उन्होंने हमेशा गांठ बांध ली.