- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Former Zone In charge Shukla Arrested For Taking Bribe Of 10 Thousand In Front Of Zone 1, Suspended
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
नगर निगम के जोन 1 के पूर्व प्रभारी चंद्रकांत शुक्ला को निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निलंबित कर दिया है। शुक्ला नगर निगम रतलाम में सहायक यंत्री के रूप में पदस्थ है। निगम आयुक्त के अनुसार चंद्रकांत शुक्ला तत्कालीन प्रभारी जोन 1 को एमआईसी से पारित ठहराव प्रस्ताव के बाद अभियोजन स्वीकृति जारी की थी।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय ने शुक्ला पर विशेष कोर्ट में अभियाेग पत्र प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर शुक्ला को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में शुक्ला का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन और विकास, उज्जैन रहेगा।
जोन 1 के तत्कालीन प्रभारी चंद्रकांत शुक्ला को लोकायुक्त पुलिस ने 1 मार्च 2018 काे 10 हजार की रिश्वत लेते पीपलीनाका स्थित जोन कार्यालय से पकड़ा था। शुक्ला ने ठेकेदार अभिजीतसिंह राठौर से 4 लाख रुपए के भुगतान के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। जोन कार्यालय के बाहर ही शुक्ला ने ठेकेदार से रुपए मांगे और कार में रख लिए। पास ही खड़ी लोकायुक्त पुलिस ने शुक्ला की कार की चाबी निकाली और पकड़ लिया।
10 हजार के लिए चार लाख रुपए का भुगतान अटकाया
लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया अभिजीत सिंह राठौर ने धन्वंतरि कॉलेज में नर्सरी का काम किया था। जिसका 4 लाख रुपए का भुगतान नगर निगम को करना था लेकिन चंद्रकांत शुक्ला ने बिल अटकाए रखा। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपए की मांग करते हुए बिल पास करने को कहा, जिसकी सूचना राठौर ने लाेकायुक्त पुलिस को दी। लोकायुक्त पुलिस ने राठाैर को दस हजार रुपए दिए और शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।