MP By-election Exit Poll: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार या आएंगे कमलनाथ?, जानें एग्जिट-पोल के नतीजे

MP By-election Exit Poll: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार या आएंगे कमलनाथ?, जानें एग्जिट-पोल के नतीजे



  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 7, 2020, 6:49 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव हुए. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले उपचुनाव के एग्जिट पोल (Exit poll) के नतीजे आ गए हैं. एक्सिस-माय इंडिया और आज तक न्यूज चैनल के सर्वेक्षण के मुताबिक प्रदेश में शिवराज की सरकार सुरक्षित नजर आ रही है. इस सर्वेक्षण के नतीजों की मानें तो एमपी उपचुनाव में बीजेपी जहां 16 से लेकर 18 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं कांग्रेस के हिस्से में 10-12 सीटें आने का अनुमान है. वहीं, भोपाल से प्रकाशित दैनिक भास्कर अखबार के मुताबिक बीजेपी को जहां 14 से 16 सीटें आने का अनुमान है, तो कांग्रेस 10 से 13 सीटें जीत सकती है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…





Source link