लक्ष्मी नारायण याेग: शनि ने दी बाजार काे समृद्धि, आज रवि पुष्य नक्षत्र

लक्ष्मी नारायण याेग: शनि ने दी बाजार काे समृद्धि, आज रवि पुष्य नक्षत्र


हाेशंगाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुष्य नक्षत्र पर साेना-चांदी, इलेक्ट्राॅनिक्स, रियल स्टेट, अाॅटाे माेबाइल की खरीददारी बढ़ी

दीपावली के पहले लक्ष्मी नारायण याेग में पड़े पुष्य नक्षत्र में शनिवार काे बाजार में जमकर खरीदारी हुई। रविवार को भी पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा।

यह दिन खरीदारी और नए काम आरंभ करने के लिए बहुत शुभ हैं। 59 साल बाद लक्ष्मी नारायण योग में पुष्य नक्षत्र आ रहा है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में स्थायी समृद्धि देगी। शनिवार को साेना-चांदी, इलेक्ट्राॅनिक्स सामान, रेडीमेड खरीददारी के साथ अाॅटाेमाेबाइल अाैर प्राॅपर्टी बुकिंग अच्छी हुई। रविवार काे सुबह 8.44 बजे तक रहेगा। पूरे 24 घंटे खरीदी करने अाैर नए कार्य करने का मुहूर्त है।
लाइट वेट ज्वेलरी महिलाओं की बनी पसंद
लाॅकडाउन के बाद बाजार में बूम है। इस समय लाेग साेना-चांदी अाैर रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने में भराेसा कर रहे हैं। दाेनाें में ही केपीटल का रिटर्न लाेगाें काे निश्चित रूप से मिलने का भराेसा है। बाजार में लाइट वेट ज्वेलरी अा रही है, जाे अाकार में बड़ी दिखती है अाैर कम दाम पर उपलब्ध हाे रही है। ज्वेलरी का विक्रय बढ़ रहा है। वर्तमान में साेना 53 हजार रुपए ताेला अाैर चांदी 65 हजार रुपए किलाे है। – निपुण गाेठी, एलकेजी ग्रुप संचालक

कोरोना का अच्छा असर: अपने घर की ज्यादा चाहत

दीपावली के पहले से ही रियल स्टेट में स्थिति सुधरने लगी है। काेराेनाकाल में मंदी के बाद बाजार उठ रहा है। प्राॅपर्टी में इन्वेस्टमेंट लाेगाें काे सुरक्षित लग रहा है। परिवार की सुरक्षा के लिए लाेग प्राॅपर्टी खरीद रहे हैं। आशीष धाेटे, मार्केटिंग हेड, अग्रवाल एग्जाेटिका

आने वाले समय में विवाह मुहूर्त भी हैं। आयटम की खरीददारी बढ़ेगी। ठंड के चलते गीजर, अारअाे, फैन आदि का विक्रय भी हाे रहा है। पुष्य नक्षत्र में बाजार अच्छा है। – देवेंद्र अग्रवाल, संचालक, गाेयल इलेक्ट्रिकल्स

स्टांप ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट का लाभ भी दिसंबर तक खरीदी करने वाले ग्राहकाें काे मिल रहा है। नवरात्र से रियल स्टेट के व्यवसाय में उठाव अाया है। लाेग अपना घर खरीदने में पहले के मुकाबले ज्यादा रुचि ले रहे हैं। वैभव मालवीय, संचालक, विनायक रेसीडेंसी

नई गाड़ियाें के साथ ही लाेग पुरानी काराें की खरीददारी में रुचि ले रहे हैं। दीपावली के पहले ही बाजार में उठाव है। सेकंड हैंड कार की सेल तेजी से बढ़ रही है। – गाैरव मित्तल, खाटूजी कार वाले फ्रेंचाइजी ओनर



Source link