उज्जैन18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में मंदिर समिति महाकाल शिखर दर्शन चौक बना रही है। यूडीए के माध्यम से यह काम हो रहा है। ठेकेदार ने बेरिकेडिंग और शेड पहले ही हटा दिए हैं।
अब इस क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए वहां मौजूद पुराने पेड़ों की छंटाई की गई। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार पेड़ खुदाई के दौरान गिरे नहीं इसलिए शाखाओं की छंटाई की है। इनके आसपास पक्के ओटले बनेंगे ताकि पेड़ सुरक्षित रहें। पं. आनंद शंकर व्यास के अनुसार यहां 1980 के सिंहस्थ के पहले तत्कालीन संभागायुक्त संतोष कुमार शर्मा ने वन विभाग से बड़े पेड़ मंगवाकर लगवाए थे। उनका मानना था कि पेड़ यात्रियों को छाया देंगे। कार्तिक में बड़, पीपल जैसे पेड़ों की कटाई-छंटाई नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह देववृक्ष माने गए हैं।