हार के बावजूद डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम पर जताया गर्व, लेकिन इस बात से हुए नाराज

हार के बावजूद डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम पर जताया गर्व, लेकिन इस बात से हुए नाराज


अबु धाबी: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को भले ही आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर (Qualifier 2) में टीम की फील्डिंग को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वो टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे.

यह भी पढ़ें- Jofra Archer ने पहले ही कर दी थी Biden की जीत की भविष्यवाणी, ट्वीट वायरल

वॉर्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो. मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में हमारा रवैया हार का कारण बना.’

दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिये गए. दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर 3 विकेट पर 189 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स टीम 8 विकेट पर 172 रन ही बना पाई.

वॉर्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी.

उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था. हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था. मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है. चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है. आज हम जहां हैं उस पर मुझे गर्व है.’
 (इनपुट-भाषा)





Source link