- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Fire Burning In Jumbo, Pouring 3.20 Lakh Liters Of Water From 75 Cars In Three Days, Still Not Extinguished
ग्वालियर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कचरे से उठता धुआं।
- एक साल पहले बंद साइट पर फिर से फेंका जा रहा है कचरा इसलिए हो रहा है ये हाल
- शहर में बनाए गए बाकी तीन कचरा सेंटरों से नहीं उठ रहा कचरा
नगर निगम ने एक साल पहले बंद की गई बरा लैंडफिल साइट को फिर से चालू कर दिया है। यहां रोजाना 450 टन कचरा फेंका जा रहा है। इसमें निगम कर्मचारियों ने आग लगा दी। नतीजा- तीन दिन से बरा में कचरा सुलग रहा है और धुआं उठ रहा है। नगर निगम तीन दिन में इस आग काे बुझाने के लिए करीब 3.20 लाख लीटर पानी 80 दमकल वाहनाें से फेंक चुका है, लेकिन आग बुझ नहीं सकी है। बरा से धुआं लगातार निकल रहा है और इससे आसपास के गांवाें एवं रहवासी क्षेत्राें की हवा प्रदूषित हाे गई है।
ईको ग्रीन कंपनी ने केदारपुर में लैंडफिल साइट बनाई थी। यहां कचरे के पहाड़ बन चुके हैं, लेकिन जब नगर निगम ने ईको ग्रीन की गाड़ियों का अधिग्रहण कर खुद कचरा कलेक्शन करना शुरू किया ताे केदारपुर की जगह बरा में कचरा फेंका जाने लगा। जबकि बरा की डंपिंग साइट काे एक साल पहले बंद किया जा चुका था।
कचरा फेंकने के साथ इसमें आग भी लगाई जा रही है। निगम के उपायुक्त डाॅ.अतिबल सिंह यादव का कहना है कि कचरे में लगी आग काे बुझाने के लिए 80 गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया गया है। अब धुआं रह गया है, वह रविवार निकलना बंद हो जाएगा।
शहर में बनाए गए तीन सेंटराें से भी नहीं उठा कचरा
नगर निगम ने तीन विधानसभा क्षेत्राें में अलग-अलग कचरा सेंटर बनाए हैं, जहां पर खुले में कचरा डाला जा रहा है। मेला मैदान कचरा सेंटर पर पीछे की तरफ कचरा डाल जा रहा है। बुद्धा पार्क पर भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं लक्ष्मण तलैया स्थित हॉकर्स जोन में अब खंती की तरफ कचरा डाल जा रहा है। यहां से कचरा उठाने का दावा निगम अफसर कर रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि सेंटराें पर भी कचरा डंप है और बरा में आग लगाई जा रही है।