आईपीएल के मैच पर बेटिंग कर रहा था मुंबई का पूर्व क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीएल के मैच पर बेटिंग कर रहा था मुंबई का पूर्व क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार


आईपीए पर बेटिंग के कारण खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार

रॉबिन मौरिस (Robin Morris) पर यह पहला आरोप नहीं है, पिछले साल अल जजीरा के स्टिंग ऑपरेशन में भी उनपर बेटिंग के आरोप लगाए गए थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 9, 2020, 3:39 PM IST

नई दिल्ली. आईपीएल के समय हमेशा ही बेटिंग की खबरें सामने आती हैं. इस साल आईपीएल (IPL 2020) भले ही यूएई में हो रहा लेकिन बेटिंग की खबरों से दूर नहीं है. हैरानी की बात यह है कि इस बार एक क्रिकेटर का नाम भी इसमें शामिल हैं. मुंबई के एक पूर्व क्रिकेटर को आईपीएल बेटिंग के आरोप में वर्सोवा से गिरफ्तार किया गया. यह पहला मामला नहीं है जब इस क्रिकेटर का नाम इस तरह की खबरों में आया है.

रॉबिन मौरिस को किया गया गिरफ्तार
मुंबई के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन मौरिस (Robin Morris) ने 1995 से 2007 के बीच 44 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 51 लिस्ट ए खेले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस को टिप मिली थी कि वर्सोवा में आईपीएल पर बेटिंग की जा रही हैं. पुलिस ने रॉबिन के घर से फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं. वहीं मौरिस को कोर्ट के सामने ले जाने से पहले पुलिस हिरासत में भेज दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रॉबिन मौरिस को आईपीएल मैच में बेटिंग के आरोप गिरफ्तार किया गया.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में पहुंचते ही फैंस 2003 वर्ल्ड कप को कर रहे हैं यादमौरिस पर लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
मौरिस पर यह पहला आरोप नहीं है, पिछले साल अल जजीरा के स्टिंग ऑपरेशन में भी उनपर बेटिंग के आरोप लगाए गए थे. उनके साथ पाकिस्‍तान के पूर्व बल्‍लेबाज हसन रजा भी वीडियो में नजर आए थे जिसमें दोनों अंडरकवर रिपोर्टर से टी20 टूर्नामेंट्स में स्‍पॉट फिक्सिंग को लेकर बात कर रहे थे. बाद में मॉरिस ने सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह एक फिल्‍म का ऑडिशन देने के लिए गए हुए थे.

इससे पहले दिसंबर 2019 में उन्हें कुर्ला से एक लोन एजेंट की कीडनैपिंग को लेकर 4 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था.  मॉरिस ने बड़ी प्रोसेसिंग फी पर एक प्राइवेट एजेंसी से पर्सनल लोन अप्लाई किया था. हालांकि उनकी एपलिकेशन रिजेक्ट होने के बाद रॉबिन ने एजेंट को परेशान किया और फिर किडनैप कर लिया था.





Source link