आग: असामाजिक तत्वों ने पौधों को जलाकर नष्ट किया

आग: असामाजिक तत्वों ने पौधों को जलाकर नष्ट किया


नरसिंहगढ़12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात किले की पहाड़ी पर फेंसिंग के अंदर आग लगा दी। जिससे हनुमान जी के मंदिर के पास लगे हरे पौधे झुलस कर नष्ट हो गए। इन सभी पौधों को पिछले 2 वर्षों में अलग-अलग पर्यावरण प्रेमियों ने लगाया था। इसका उद्देश्य किले और गणेश चौक की पहाड़ी को हरा भरा बनाना है। कई पौधे बड़े भी हो चुके हैं।

लेकिन समय-समय पर असामाजिक तत्व कभी तो पौधों को नष्ट कर देते हैं और कभी इनके ट्री गार्ड्स को नुकसान पहुंचाते हैं। अभी तक किसी भी मामले में दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई है। जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। कई बार तो मवेशियों को भी फेंसिंग के अंदर हांककर पौधों को नष्ट करवाया गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग दोनों से कर चुके हैं।



Source link