- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Celebrations Begin In BJP, Activists Arrived In Large Numbers, Tulsi Silavat Handled Front, Guddu Did Not Reach Stadium Even After Two Hours
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लगातार बढ़ती लीड को देखते हुए भाजपा में जश्न शुरू हो गया है।
मप्र की सबसे हाॅट सीट सांवेर में अपनी जीत पक्की मानकर चल रही भाजपा में पहले राउंड ने परिणामों ने ही जाेश भर दिया। पहले राउंड में 3 हजार की लीड मिलते ही भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि मतगणना के पहले ही चौराहों पर तुलसी सिलावट को जीत की बधाई देते पोस्टर नजर आने लगे थे। भाजपा प्रत्याशी सिलावट जहां सुबह से ही स्टेडियम में डटे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू साढ़े 10 बजे तक भी मतगणना स्थल नहीं पहुंचे। गुड्डू ही नहीं कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता सुबह स्टेडियम में नजर नहीं आया।

पहले राउंड के बाद ही भाजपाई पार्टी का झंडा लिए जश्न मनाने लगे।
सिलावट की घर पर पत्नी ने उतारी आरती फिर पहुंचे स्टेडियम
सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने सुबह पत्नी के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। हाथों में कमल का फूल लिए सिलावट की पत्नी ने आरती उतारी। घर से निकलने के पहले कलश लिए खड़ी कन्याओं का भी पूजन किया।

पत्नी ने आरती उतारकर सिलावट को घर से विदा किया।
एक नजर सांवेर सीट पर
- 2 लाख 10 हजार 707 वोटों की गिनती होना है।
- 1 लाख 12 हजार 586 पुरुष वोट हैं।
- 98 हजार 121 महिला वोट हैं।
- 28 राउंड गिनती।
- 15 मिनट लगेंगे हर राउंड में।
- 14 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे हर राउंड में।
- 380 कुल मतदान केंद्र हैं।
- 13 प्रत्याशी हैं मैदान में। एक नोटा के भी वोट गिने जाएंगे।

गिनती पूरी होने के पहले ही सिलावट को जीत की बधाई देते पोस्टर लगे।

सुबह सभी प्रत्याशियों के एजेंट के समक्ष स्ट्रांग रूप खोला गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुबह ही स्टेडियम पहुंच गए।

भाजपा नेता राजेश सोनकर भी स्टेडियम में मौजूद।

भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट सुबह से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

सुबह सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई।

सुबह साढ़े 8 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई।

एक बार में 14 ईवीएम से गिनती हो रही है।

सिलावट लगातार मतगणना स्थल पर घूम रहे हैं।