- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Congress’s Ruckus, Fierce Sloganeering, Police Handled Front For Not Getting Serial Number And EVM Seal
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनावी काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया जमकर हंगामा।
मप्र की सबसे हॉट कही जाने वाली सीट पर वोटिंग शुरू होने के साथ ही सियासी गर्मी तेज हो गई थी। पहले राउंड से ही पिछड़ी कांग्रेस के सब्र का बांध दोपहर करीब सवा 4 बजे फूट गया। कांग्रेसियों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाहर कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे ने पुलिस-प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया तो भीतर गुड्डू की बेटी चुनाव अधिकारी से बहस कर बैठीं। उन्होंने सीरियल नंबर और ईवीएम की सील को लेकर आपत्ति ली। जमकर हंगामेबाजी होता देख पुलिस ने कांग्रेसियों को घेर लिया और मामले को शांत करवाया।

महिलाओं को भीतर से जबरन बाहर निकालने का आरोप।
कांग्रेसियों का कहना था कि वोटों का मिलान नहीं हो रहा था। हमने इसकी शिकायत हमने प्रशासनिक अधिकारियों से की, जिस पर हमें बिना संतुष्ट करवाए आने हिसाब से सबकुछ ठीक होने का आदेश पारित कर दिया। जब हमने आपत्ति ली तो हमारे एजेंट के पीछे एक-एक जवानों को तैनात कर दिया। जबकि पुलिस वालों को मतगणना स्थल पर आने की अनुमति नहीं है। महिलाओं तक को हाथ पकड़कर बाहर कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस-प्रशासन बिक चुका है। 50 फीसदी मशीनों में मिलान नहीं हुआ। कुछ मशीनों में सील भी नहीं थी। कई मशीनों के नंबर ही नहीं मिले। उन्होंने हमारी साइन के बिना मतगणना आगे बढ़ा दी। हर राउंड में इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है। उनका कहना था कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। हमें भी भीतर रोका गया, जैसे-तैसे हम बाहर आए।

कांग्रेसियों के हंगामें के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।