सुमित्रा कास्डेकर. फाइल फोटो.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) की नेपानगर (Nepanagar) सीट उपचुनाव (By-election) की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक थी.
कमलनाथ से अनबन के बाद बागी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ सुमित्रा कास्डेकर ने दिया और कांग्रेस के साथ ही विधायकी भी छोड़ दी. इसके खाली सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें सुमित्रा को बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है. साल 2018 के मुख्य चुनाव में कुल 2.41 लाख मतदाता थे, जिसमें से 77.51 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जीत का अंतर 1264 वोटों का था. आइये जानते हैं जीत की तीन वजहें ……
भाजपा की जीत के कारण
– शिवराज सरकार की योजनाओं से प्रभावित होने की वजह से सुमित्रा को फायदा मिला. वनअधिकार पट्टा नियम का फायदा दिलाया. इसके तहत जंगल की जमीनों पर जिनका भी 2005 के पहले से कब्जा है और उनका पट्टा नहीं है, ऐसे लोगों को शिवराज सरकार ने पट्टा दिलाने की बात कही है.- राजस्व भूमि पर अगर कोई 20-25 साल खेती कर रहा हो, आदिवासी हो या गैर आदिवासी उसको भी पट्टा देंगे .पूर्व विधायक राजेंद्र दादू ने क्षेत्र में कई काम किए. विशेषकर सड़कों पर फोकस. इसका फायदा भी सुमित्रा को मिला.
– 469 करोड़ रुपयों का पैकेज नेपानगर मिल चालू करने के लिए मिला, जहां से अखबारी कागज बनते हैं. लोगों को रोजगार भी मिलेगा. इसका असर वोट पर भी पड़ा.