दिल्ली की ओर से श्रेयस अय्यर ने 64 और ऋषभ पंत ने 56 रन बनाए. (फोटो साभार @DelhiCapitals)
आईपीएल वैसे तो 20-20 ओवरों का खेल है, लेकिन कई बार कुछ गेंदें ही मैच का फैसला कर देती हैं. आईपीएल 2020 के फाइनल में (IPL 2020 Final) में यही हुआ. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने एक तरह से 3 ओवर में ही मैच गंवा दिया. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम दिल्ली को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 6:43 AM IST
आईपीएल 2020 (IPL 2020) का फाइनल मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 156 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने वैसे तो मैच में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन 3 ओवरों का डबल गेम उसका खेल बिगाड़ गया.
दिल्ली ने पहले 3 ओवर में 2 विकेट गंवाए
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पहले तीन ओवर बेहद खराब गए. उसने इन ओवरों में 2 विकेट गंवाए और महज 20 रन ही बना सके. मुंबई के कप्तान ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में मार्कस स्टोइनिस (0) और तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे (2) को आउट किया. श्रेयस अय्यर (64) और ऋषभ पंत (56) ने टीम को संभाला, लेकिन 3 ओवर का ‘दूसरा गेम’ टीम का इंतजार कर रहा था.दिल्ली ने अंतिम 3 ओवर में सिर्फ 20 रन बनाए
दिल्ली ने 17 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट पर 136 रन बना लिए थे. उस वक्त श्रेयस अय्यर 55 और शिमरन हेटमायर 5 रन बनाकर क्रीज पर थे. तब लग रहा था कि दिल्ली की टीम 170 रन के करीब बना सकती है. लेकिन वह आखिरी के 3 ओवर में सिर्फ 20 रन बना सकी. पहले तीन ओवर की तरह आखिरी के तीन ओवर दिल्ली की किस्मत बिगाड़ गए.
A season to rememberDilli, #WeRoarTogether in victory and in defeat. A big thank you to all you fans for your constant support and love #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/Dq4ubR2wbG
— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) November 10, 2020
मुंबई ने पहले 3 ओवर में 33 रन बनाए
दिल्ली के विपरीत मुंबई ने शरुआत से ही तेजी से रन बनाए. उसने पहले तीन ओवर में बिना विकेट खोए 33 रन ठोक दिए और विकेट भी नहीं गंवाया. मुंबई के ओपनर डिकॉक ने पर्पल कैप विजेता कैगिसो रबाडा के पहले ही ओवर में 2 चौके व एक छक्का जमाकर बता दिया कि मुंबई के इरादे क्या हैं. मुंबई ने मैच के बाकी हिस्से में भी लगभग वही खेल दिखाया. शुरुआत के बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा ही था कि मुंबई को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रन बनाने थे, जो उसने आसानी से बना भी लिए.