रोशनपुरा पर चलती वैन में आग: जाम में वाहनों के साथ फंसी फायर ब्रिगेड; करीब एक घंटे बना रहा अफरा-तफरी का माहौल

रोशनपुरा पर चलती वैन में आग: जाम में वाहनों के साथ फंसी फायर ब्रिगेड; करीब एक घंटे बना रहा अफरा-तफरी का माहौल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Fire Brigade Trapped With Jammed Vehicles; An Atmosphere Of Chaos Is Being Maintained For About An Hour

भोपाल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाम 6 बजे हादसा

रोशनपुरा चौराहा पर शाम करीब 6 बजे राजभवन की ओर से आ रही एक वैन में आग लग गई। वैन से उठा धुआं आसमान में देखकर राहगीर और वाहन चालक हतप्रभ रह गए। माता मंदिर से आई फायर ब्रिगेड भी चौराहे पर ट्रैफिक में फंस गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोशनपुरा चौराहा पर एकदम उठता धुआं दिखा। लोग दौड़ कर पहुंचे तो पता लगा कि वैन में आग लगी हुई है।

आग के कारण चौराहे पर ट्रैफिक रुक गया, नतीजा यह हुआ कि फायर ब्रिगेड को भी रास्ता नहीं मिल रहा था। नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले इस प्रमुख चौराहे पर शाम के समय में ट्रैफिक अपने पीक पर होता है। ऐसे में चारों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

चारों और कतार… नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले इस प्रमुख चौराहे पर शाम के समय में ट्रैफिक अपने पीक पर होता है। ऐसे में चारों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। फायरमैन नफीस के अनुसार आग पर काबू पाने में करीब 15 मिनट लगे। बताया जा रहा हे कि वायरिंग में आग लगी जिसने बाद में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।



Source link