दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के परिणाम घोषित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- भाजपा ने अपनी कूटनीति से नितीश का क़द छोटा कर दिया व रामविलास पासवान जी की विरासत को समाप्त कर दिया. सन 76 से ले कर आज तक जनसंघ/भाजपा ने हर गठबंधन सरकारों में अपना क़द बढ़ाया है और सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले राजनैतिक संघटनों को कमजोर किया है.
भाजपा ने अपनी कूटनीति से नितीश का क़द छोटा कर दिया व रामविलास पासवान जी की विरासत को समाप्त कर दिया। सन ६७ से ले कर आज तक जनसंध/भाजपा ने हर गठबंधन सरकारों में अपना क़द बढ़ाया है और सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले राजनैतिक संघटनों को कमजोर किया है।१/२
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 11, 2020
राहुल गांधी को लेकर लिखी ये बात
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की है. दिग्विजय ने लिखा- आज देश में एक मात्र नेता राहुल गांधी हैं जो विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं. एनडीए के सहयोगी दलों को समझना चाहिए राजनीति विचारधारा की होती है, जो भी व्यक्ति अपनी महत्वाकांक्षा के कारण विचारधारा को छोड़कर अपने स्वार्थ के लिए समझौता करता है वह अधिक समय तक राजनीति में ज़िंदा नहीं रहता. इसके अलावा दिग्वजय सिंह ने लिखा- मुझे इस बात का दुख है भारत की आज़ादी के बाद के राजनैतिक इतिहास में राजनेताओं की अपनी महत्वकांक्षाओं के कारण विचारधारा गौण हो जाती रही है. कांग्रेस ही एक मात्र दल है जिसने संघ की विचारधारा के साथ ना कभी समझौता किया और ना ही जनसंघ/भाजपा के साथ मिल कर कभी सरकार बनाई.