दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की टीम में आ गए.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लग रहा था कि उन्हें अधिकांश मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम खेलने पड़ेंगे, इसलिए उन्होंने स्पिनरों पर जोर देना जरूरी है. उनका यह कदम कारगर साबित नहीं हुआ.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 10:10 AM IST
इस तरह दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की टीम में आ गए. इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट लेकर अपनी धार दिखाई. मंगलवार यानी 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं.
IPL 2020 अवॉर्ड विजेता: जानिए, किस खिलाड़ी को मिला है कौन-सा अवॉर्ड
उन्होंने कहा, ”हम चाहते थे कि हमारे पास ऐसे गेंदबाज हों, जो पावरप्ले में विकेट ले सकें. हम दुनिया के गेंदबाजों पर निगाह डाली और पाया कि नई गेंद से ट्रेंट बोल्ट बेस्ट हैं. जब वह नई गेंद को स्विंग कराते हैं तो बल्लेबाजों के लिए खेलना मुश्किल हो जाता है. बोल्ट इस मामले में बेस्ट हैं.”रोहित ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें छोड़कर गलती की. उन्होंने कहा, ”हम हमेशा बोल्ट को चाहते थे और हम भाग्यशाली रहे कि वह हमारी टीम में हैं. उन्होंने हमें निराश नहीं किया. नई गेंद से उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. हमारी टीम के लिए बोल्ट बड़ा एसेट साबित हुए हैं. उम्मीद है कि वह लंबे समय तक टीम में रहेंगे.”
🗣️ “If we keep ticking the little boxes, the results will follow.”#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPLFinal #MIvDC @ImRo45 pic.twitter.com/CbB1r52Yxz
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 10, 2020
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाए रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही. मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता और रोहित ने कहा कि पूरे सत्र में वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं.
IPL 2020 की खोज हैं यह 6 युवा खिलाड़ी, दे रहे हैं टीम इंडिया में दस्तक
बता दें कि मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना था. इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता. इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा. इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रहा था. मुंबई दो बार चैंपियंस लीग का चैंपियन भी रहा है. दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.