सूर्यकुमार यादव को केकेआर का कप्तान बनाना चाहते थे गौतम गंभीर (PC-Mumbai Indians Instagram)
मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का अहम योगदान रहा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 पारियों में 40 के औसत से 480 रन बनाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 4:52 PM IST
गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ खास बातचीत में गंभीर ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव का केकेआर छोड़कर जाना इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा नुकसान है. वो खिलाड़ी जो युवा है और चार सालों तक उनके लिए खेला. लेकिन वो अपने नंबर पर उस वक्त बल्लेबाजी नहीं कर पाया क्योंकि हमारे पास मनीष पांडे थे जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे. सूर्यकुमार नंबर 6 और 7 पर खेलते थे. मैंने उन्हें उपकप्तान बनाया ताकि वो आगे जाकर कप्तानी संभालें. उनके अंदर नेतृत्व क्षमता थी. वो टीम के लिए खेलते हैं. उन्हें अपने नंबर का मोह नहीं था.’
IPL 2020 के आयोजन में सौरव गांगुली का हाथ नहीं मानते रवि शास्त्री, कर दिया विवादित ट्वीट!‘रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं सूर्यकुमार
गंभीर ने आगे कहा, ‘केकेआर ने क्रिस गेल को भी दूसरी फ्रेंचाइजी को दिया लेकिन सूर्यकुमार को मुंबई इंडियंस को सौंपना केकेआर का सबसे बड़ा नुकसान है क्योंकि ऐसा टैलेंट आपको भारतीय खिलाड़ियों में बहुत कम देखने को मिलता है. उनके अंदर कप्तानी की क्षमता है, वो जानते हैं कि टीम कैसे चलाई जाती है. अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई के साथ बने रहे तो रोहित शर्मा के बाद वो ही मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे.’ बता दें आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 40 की औसत से 480 रन निकले. इस बल्लेबाज ने चार अर्धशतक ठोके.