KTM 250 Adventure
बाइक कंपनी केटीएम (KTM) इस महीने अपनी सबसे छोटी एडवेंचर बाइक केटीएम 250 एडवेंचर (KTM 250 Adventure) लॉन्च करने वाली है. कंपनी की नई बाइक फीचर्स (Features) और लुक (Look) में बहुत जबरदस्त है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 12, 2020, 5:58 AM IST
पावर और इंजन
एडवेंचर बाइक 390 एडवेंचर और ऑफ रोडिंग की तर्ज पर इसे बनाया गया है. इसमें 248 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि बीएस 6 कंप्लायंट है. इसमें एक तरह से बाकइ 250 ड्यूक जैसा इंजन लगाया गया है. साथ ही पावर भी ड्यूक बाइक जैसा है जो 30 पीएस पावर और 24 एनएम टॉर्क पर चलेगा. यह नया शानदार मॉडल एलईडी हेडलेंप से भी लैस है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हेलोजेन हेडलेंप सेटअप होने की बात कही जा रही है. आकर्षक ग्राफिक्स और एलईडी डीआरएल से लैस यह बाइक लोगों के केंद्र का आकर्षण बनेगी.
केटीएम 25 एडवेंचर के फीचर्सकेटीएम की इस दमदार बाइक के फीचर्स भी बेहतरीन हैं. इसमें बाइक के शौकीन को 5.0 इंच का ब्लैक एंड व्हाइट टीएफटी डिस्पले मिलेगा. साथ ही स्विचेबल एबीएस, डुअल सपोर्ट टायर और मोनोशॉक रियर समेत कई शानदार फीचर्स भी शामिल हैं. लेकिन बाइक की लॉन्चिंग पर ही इसके अन्य दमदार फीचर्स पर से पर्दा उठेगा.
केटीएम 25 एडवेंचर की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सबसे छोटे एडवेंचर मॉडल की कीमत 2.3 लाख से 2.5 रुपये बताई जा रही है. वहीं, इस रेंज में रॉयल इन्फील्ड, टीवीएस और बीएमडब्ल्यू समेत कई बाइक कंपनियां पहले से ही दमदार बाइक पेश कर रही हैं. अब केटीएम के लिए अपनी इन प्रतिस्पर्धी बाइक के सामने खुद को सही साबित करने की बड़ी चुनौती होगी.