जय शाह ने कहा- भारत में टी20 वर्ल्ड कप सुरक्षित होगा (PHOTO- JAY SHAH INSTAGRAM)
बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2021 का सुरक्षित आयोजन कराएगी
- News18Hindi
- Last Updated:
November 12, 2020, 5:12 PM IST
जय शाह बोले- टी20 वर्ल्ड कप का सुरक्षित आयोजन होगा
आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से जारी बयान में शाह ने कहा, ‘ बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि इस टूर्नामेंट के लिए सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.’ बोर्ड सचिव ने वादा किया कि विश्व कप के लिए आने वाली सभी टीमों को भारत में शानदार आतिथ्य अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘ हम क्रिकेट देखने के शानदार अनुभव प्रदान करने को लेकर दृढ़ संकल्प है. मैं आईसीसी और सदस्य बोर्डों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत अपने बेहतरीन आतिथ्य के लिए जाना जाता है. यहां पर आप घर जैसा महौल महसूस करेंगे.’
जय शाह ने आश्वासन दिया कि इस अभूतपूर्व समय और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बीसीसीआई खुद को इसमें ढालने और इसके अनुकूल बनाने का हर संभव प्रयास करेगा. यह टी20 विश्व कप के सातवां सत्र है जिससे पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद यह क्रिकेट का पहला वैश्विक आयोजन होगा.रविचंद्रन अश्विन ने किया खुलासा, IPL 2020 में मैदान पर कोहली-पोंटिंग के बीच हुई थी बहस
गांगुली भी चुनौती के लिए तैयार
खिलाड़ी और कप्तान के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने वाले सौरव गांगुली के लिए बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर एक प्रशासक के रूप में यह अलग तरह की चुनौती होगी. उन्होंने कहा, ‘ मैंने एक खिलाड़ी के रूप में आईसीसी की टूर्नामेंटों में भाग लेने का लुत्फ उठाया है. मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि इसमें शानदार माहौल होता है और इसके हर मैच को दुनिया भर के लाखों प्रशंसक देखते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अब मैं एक प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं.’