कुटुंब न्यायालय: ब्लैकमेल करने के लिए छत से कूदी पत्नी, पहली मंजिल पर अटकी, पति ने लगाई तलाक की अर्जी

कुटुंब न्यायालय: ब्लैकमेल करने के लिए छत से कूदी पत्नी, पहली मंजिल पर अटकी, पति ने लगाई तलाक की अर्जी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

  • पति का आरोप- अपनी बात मनवाने के लिए मरने की देती है धमकी
  • पत्नी ने माना कि उससे गलती हुई है, उसने लिखित में माफी मांगी

पत्नी द्वारा बार-बार मरने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पति को ब्लैकमेल करने के लिए वह छत से कूद गई। पहली मंजिल पर अटकने के कारण उसे किसी तरह सास और पति ने उसे बचा लिया। पत्नी की हरकत से नाराज पति ने उसे मायके भेज दिया और कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर ली है।

काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने गलती मानते हुए पति से माफी मांगी। उसने कोर्ट को लिखित में दिया, उसने गलती की है अब ऐसा दोबारा नहीं करेगी। इधर, नाराज पति किसी भी कीमत पर उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पति का कहना था कि पत्नी किसी हादसे का शिकार हो जाती है तो वह और उसकी बूढ़ी मां जेल में होते। इस मामले में कोर्ट ने दोबारा काउंसलिंग करने के आदेश दिए हैं। मामले में शैल अवस्थी ने काउंसलिंग की। यह मामला अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश योगेश दत्त शुक्ला के यहां विचाराधीन है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी शादी

पीएचक्यू में पदस्थ आरक्षक ने कुटुंब न्यायालय में पत्नी को तलाक देने की अर्जी लगाई। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। परिवारों की रजामंदी से दोनों ने वर्ष 2014 में शादी की। पति का कहना है कि पत्नी थोड़ी जिद्दी है। सोचा था कि शादी के बाद उसकी हरकतों में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वह अपनी बातें मनवाने के लिए मरने की धमकी देती थी। इस बीच उनके घर एक बेटी हुई। इसके बाद तो पत्नी ज्यादा आक्रमक और जिद्दी हो गई। बेटी को बुरी तरह पीटने पर एक दिन मां ने पत्नी को डांट दिया। इस पर पत्नी ने घर में तूफान खड़ा कर दिया। पत्नी की किचकिच से बचने के लिए वह और मां छत पर आ गए। पत्नी को यह बात इतनी नागवर गुजरी कि वह छत से कूद गई।

घटना के बाद पत्नी को भेजा मायके
पति ने बताया कि पत्नी दो मंजिल से कूदी थी। उसके कपड़े उसके हाथ में आ गए। इससे वह पहली मंजिल में अटक गई। कॉलोनी वालों की मदद से उसे किसी तरह बचाया। घटना के बाद उसने पत्नी को मायके पहुंचाकर तलाक लेने का निर्णय लिया।

लिखित में मांगी माफी
पत्नी ने माना कि उससे गलती हुई है। उसने लिखित में माफी मांगी है। बेटी की हरकत से नाराज पिता का कहना है कि वे लिखित में देते हैं, यदि उनकी बेटी कोई हरकत करती है और उसमें उसकी जान भी जाती है तो वे दामाद और समधन को कोई दोष नहीं देंगे। इसके बाद भी पति ने पत्नी को रखने से इंकार कर दिया।



Source link