- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Joins Industrial Corridor, Investors Will Get Preferred Land On Indore Bhopal Expressway
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आत्मनिर्भर मप्र का रोडमैप जारी, इंदौर के लिए बनी कई योजनाएं
- आत्मनिर्भर मप्र का रोडमैप जारी, इंदौर के लिए बनी कई योजनाएं
मप्र शासन द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आत्मनिर्भर मप्र 2023 के रोडमैप में औद्योगिक विकास के नजरिए से मालवा क्षेत्र और इंदौर को फोकस किया गया है। इसमें सबसे अहम नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एआईडीसी) में मालवा, इंदौर को फोकस में रखने का फैसला है, जिसके लिए मप्र शासन ने केंद्र को पत्र भी जारी कर दिया है।
इस कॉरिडोर को कच्चे माल को फैक्टरी तक और बने उत्पाद को देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने के लिए मजबूत ट्रांसपोर्ट लाइन के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। डीएमआईसी भी इसी का हिस्सा है, जिसमें उज्जैन में नॉलेज सिटी का प्रोजेक्ट है। वहीं इस कॉरिडोर में इंदौर, पीथमपुर, रतलाम, झाबुआ इन सभी के किनारे इंडस्ट्री को विकसित करने पर ध्यान है, यहां पर लॉजिस्टिक हब आदि भी है।
वहीं इंदौर-भोपाल के एक्सप्रेस-वे को भी अब अर्ली बर्ड मैकेनिज्म के आधार पर एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किया जाएगा। इस मैकेनिज्म में निवेशकों की रूचि पहले से पता की जाएगी और इसके आधार पर प्री-बुकिंग कर यहां इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाएगा।
एयरपोर्ट पर एयर कार्गो हब बनेगा
- इंदौर में नए आईटी पार्क को विकसित किया जाएगा।
- दो सौ सीटर का नया इन्क्यूबेशन सेंटर विकसित कर युवा उद्यमी को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करेंगे, इसके लिए आईआईटी, आईआईएम से मदद लेंगे।
- लैंड पूल स्कीम के तहत पीथमपुर सेक्टर चार में 500 हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होगा। इससे दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
- अब इंडस्ट्रियल टाउनशिप पर जोर होगा, जिसमें आवासीय व अन्य सुविधा भी रहेगी।
- इंदौर एयरपोर्ट पर ऑनलाइन गुड्स के लिए एयर कार्गो हब की स्थापना होगी।
- सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, ताकि 30 दिन में सेवाएं मिल सकें।
- इन्वेस्ट एमपी पोर्टल के माध्यम से निवेश संबंधी 18 सेवाएं ऑनलाइन दी जाएंगी
- कृषि सेक्टर में नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।
- प्लग एंड प्ले के आधार पर नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होंगे
- नए इनलेंड कंटेनर डिपो भी विकसित होंगे
- विशेषज्ञों और उद्योगपतियों से बात कर बनाया है रोडमैप-इंडस्ट्री के विकास से मप्र आत्मनिर्भर बनेगा और रोजगार भी बनेंगे, इस रोडमैप को विशेषज्ञों के साथ ही उद्योगपतियों से बात कर उन सभी की मंशा अनुसार बनाया गया है, अब अगला मिशन इस रोडमैप को अमल में लाकर पूरा काम करना है।- संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव उद्योग विभाग मप्र