- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Diwali 2020 With Dainik Bhaskar; Help Needy People And Spread Smiles This Diwali To Their Face
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल20 मिनट पहले
दीपावली रोशनी का त्योहार है। हर घर और चौखट के साथ हर चेहरे को भी रोशन करने का दिन। कोरोना के इस दौर में देश सबसे कठिन परिस्थिति का सामना कर रहा है। ऐसे में मानवता ही वह उम्मीद है, जो सभी के दिलों को रोशन कर सकती है। ज़रा अपने आसपास नज़र डालिए, अगर कोई जरूरतमंद है, तो अपनी खुशियों को उनके साथ साझा कर सकते हैं। दैनिक भास्कर पिछले कई वर्षों से सार्थक दीपावली की पहल करता आ रहा है। हमारा विनम्र निवेदन है कि इस दीपावली अपने आस-पास किसी जरूरतमंद को ऐसा कुछ दें, जिनसे उनके चेहरे भी दीपावली की खुशियों से रोशन हो जाएं। चेहरों पर खुशियां लाना ही सार्थक दीपावली है।
अपनों के लिए तो हम सब करते हैं,
इस बार औरों के लिए भी कुछ कर जाएं,
चलो ऐसी दीपावली मनाएं।
दीपावली आपके लिए आनंदमय हो।