- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In Bhopal, A 78 year old Tantric Traps A 30 year old Woman; Husband Killed When He Came To Know
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जीआरपी थाना हबीबगंज पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कार लिया है।
- 5 सितंबर को हुई हत्या का खुलासा जीआरपी हबीबगंज पुलिस ने आज किया है
राजधानी भोपाल में 78 साल के तांत्रिक बाबा ने पड़ोस में रहने वाली 30 साल की महिला से दोस्ती की और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने 78 साल के बुजुर्ग तांत्रिक की सिर कुचल कर हत्या कर दी। 5 सितंबर को हुई हत्या का खुलासा जीआरपी हबीबगंज पुलिस ने आज किया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 5 सितंबर स्टेशन बरखेड़ा से कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान छेदा लाल पिता भारमल (78) निवासी ग्राम कैरी चौका बरखेड़ा थाना औबेदुल्लागंज के रूप में हुई। थाना प्रभारी बीएल सेन ने बताया कि जांच में हत्या की बात सामने आई है। हत्या धनराज पिता फूलचंद्र चौधरी (35) निवासी ग्राम पथरौटा जिला होशंगाबाद ने की थी।
पहले प्रतीत हुआ कि संभवत: उसकी मौत किसी ट्रेन से टकराने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसे सिर पर पत्थर पटककर मारा गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। छेदा लाल ने दो शादियां की थी। जांच में पता चला कि छेदा लाल ने पहली पत्नी की मौत होने पर दूसरी शादी की थी। कुछ समय बाद दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई थी। उसके दोनों पत्नियों से एक-एक बच्चा है। जड़ी-बूटियों से इलाज में माहिर होने के कारण छेदा लाल ने परिवार से अलग रहकर बरखेड़ा के पुराने लोको शेड के खंडहर में झुग्गी बनाकर रहने लगा था। उपचार का असर होने पर कई लोग उसके पास अपने मर्ज का इलाज कराने आने लगे थे।
थाना प्रभारी सेन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी धनराज ने बताया कि मृतक छेदा लाल इसके बगल में रह रहा था। वह झाड़-फूक एवं देशी जड़ी-बूटियों से बच्चे न होने एवं अन्य बीमारियों की दवाइयां देकर इलाज करता था। उसके पास दूर-दूर से महिला एवं पुरुष अपना इलाज कराने आते थे। पड़ोसी होने के नाते उसका हमारे घर भी आना जाना था। तांत्रिक अकेले रहता था। इसी बीच मृतक ने इसकी पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया।
पत्नी को धमकाने लगा था
आरोपी ने बताया कि तांत्रिक बाबा पत्नी को धमकाने लगा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो पति और बच्चों को तंत्र विद्या से पागल कर दूंगा या मार दूंगा। आरोपी धनराज मजदूरी करने चला जाता था। इसी बीच मृतक के अवैध संबंध इसकी पत्नी से बन गए। मोहल्ले में इस बात की चर्चा होने लगी। आरोपी द्वारा भी मृतक को दो तीन बार पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा एवं मृतक को आरोपी द्वारा काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना।
जबरन साथ ले जाना चाह रहा था
पांच सितंबर की शाम को छेदा लाल को लगने लगा था कि धनराज पत्नी-बच्चों को लेकर वहां से जा सकता है। इसके लिए उसने धनराज की पत्नी के अपहरण की योजना बना ली। चार सितंबर की शाम करीब सात बजे छेदा लाल धनराज की पत्नी को जबरन हाथ पकड़कर स्टेशन की तरफ ले जाने लगा।
इस दौरान महिला ने शोर मचाते हुए अपने बच्चों को आवाज लगाई। पत्नी की आवाज सुनकर धनराज मौके पर पहुंचा और छेदा लाल से पत्नी का हाथ छुड़ाकर अलग किया। वह घर की तरफ चली गई। इसके बाद पत्नी घर चली गई। स्टेशन से कुछ दूरी पर मृतक व आरोपी का विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।