किंग्स XI पंजाब के स्पिनर की शादी में अफगान क्रिकेटरों ने किया डांस- VIDEO

किंग्स XI पंजाब के स्पिनर की शादी में अफगान क्रिकेटरों ने किया डांस- VIDEO


अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान शादी के बंधन में बंध गए हैं.

गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी में मुजीब की शादी में परंपरागत डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुजीब की उम्र के मुकाबले में उनकी उपलब्धियां कहीं अधिक हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 15, 2020, 11:44 AM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. 19 साल के अफगानिस्तान के स्पिन संसेशन मुजीब उर रहमान ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और अब आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद वह शादी के बंधन में बंध गए हैं. मुजीब आईपीएल 2020 के लिए यूएई में थे और टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर खत्म होने के बाद अफगानिस्तान लौट गए.

अफगानिस्तान लौटने के बाद उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है. अब वह बिग बैश लीग के लीग के लिए जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. मुजीब की शादी की पार्टी में अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर पहुंचे थे. गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी में मुजीब की शादी में परंपरागत डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुजीब की उम्र के मुकाबले में उनकी उपलब्धियां कहीं अधिक हैं.

धोनी को रिप्लेस कर सकता है यह क्रिकेटर? MSK प्रसाद ने बताया टी20 और ODI का मजबूत दावेदार

जिस उम्र में खिलाड़ी अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटे हुए होते हैं, वहीं अफगानिस्तान का यह स्टार स्पिनर दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शुमार है. मुजीब अब उन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल ही के सालों में शादी की हैं. मुजीब की शादी की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. कोरोना वायरस महामारी के बीच मुजीब की शादी में काफी मेहमान नजर आ रहे हैं.

आईपीएल 2020 मुजीब उर रहमान के लिए कुछ अलग रहा है. 19 साल का यह खिलाड़ी आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर का गेंदबाज हैं, लेकिन आईपीएल के 13वें सीजन में पंजाब ने इस साल मुजीब को मौका ना देकर रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन को चांस दिया. उन्होंने इस साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच खेले और अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे.

डेविड वॉर्नर ने दिया इशारा, IPL मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को रिटेन करेगा SRH

आईपीएल के इस सीजन में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया. उन्होंने 2 मैचों में 10.37 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 48 गेंदों में 83 रन दिए. इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का परफॉर्मेंस भी चिंता का विषय रहा. टीम का सफर छठे नंबर पर रहकर खत्म हुआ. केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब ने 14 मैचों में से केवल 6 में जीत हासिल की और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.





Source link