Rape In Bhopal; uncle Rapes 15-year-old 8th class girl student In Madhya pradesh Bhopal | घर में घुसकर परिचित ने 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया, आरोपी को अंकल कहती थी किशोरी

Rape In Bhopal; uncle Rapes 15-year-old 8th class girl student In Madhya pradesh Bhopal | घर में घुसकर परिचित ने 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया, आरोपी को अंकल कहती थी किशोरी


  • पीड़ित के घर के बाहर बाथरूम में नहाते वक्त घर घुस आया था आरोपी
  • घटना के दौरान लड़की घर पर अकेली थी, भाई और माता-पिता बाहर थे

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 07:14 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 साल की 8वीं की छात्रा से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। रातीबढ़ इलाके में एक परिचित ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। बहन की चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई घर के अंदर पहुंच आ गया। उसे देखकर आरोपी भाग निकला।

रातीबढ़ पुलिस के अनुसार 15 साल की किशोरी शासकीय स्कूल में 8वीं की छात्रा है। वह अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहती है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। मम्मी, पापा और दोनों भाई घर के बाहर गए थे। नहाने के दौरान सुदामा अंकल घर पर आ गए। उन्होंने मुझसे साथ चलने को कहा। मेरे मना करने पर वे बाथरूम में घुस आए और गलत काम करने लगे। मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान मेरा भाई आ गया। उसे देखकर अंकल भाग गए। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर सुदामा पटेल के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला शनिवार देर रात दर्ज किया गया।

राजधानी में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देखते हुए भोपाल के पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार से 4 दिवसीय सेमीनार शुरू हो गया। इसमें पुलिस को महिला अपराध से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

पुलिस का महिला अपराध को लेकर सेमीनार शुरू

राजधानी में महिलाओं पर घटित अपराधों की विवेचना के संबंध में प्रशिक्षण सेमीनार रविवार से भोपाल में शुरू हो गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन, भोपाल उपेंद्र जैन एवं डीआईजी इरशाद वली ने महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम करने के बारे में भोपाल पुलिस के महिला/पुरूष अधिकारियों को बताया। यह सेमीनार चार दिन तक पुलिस कंट्रोल रूम में चलेगा। 



Source link