MP: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा- हार के बाद इमरती देवी जलेबी बन गईं

MP: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा- हार के बाद इमरती देवी जलेबी बन गईं


उपचुनाव के अंतिम दिन इमरती देवी को प्रचार करने पर बैन लगा दिया गया था.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) के बाद भी बयानबाजियों का दौर थम नहीं रहा है. अब एक और कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने इमरती देवी पर टिप्पणी की है.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) के बाद भी बयानबाजियों का दौर थम नहीं रहा है. उपचुनाव के दौरान ग्वालियर (Gwalior) के डबरा सीट से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी इमरती देवी (Imrati Devi) को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने आइटम कहा था. इस बयान को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चाएं हुईं. अब चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का बयान आया है. उपचुनाव में इमरती के हार के बाद सज्जन ने कहा है कि अगर इमरती देवी पर ‘आइटम’ टिप्पणी ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया था, तो उन्हें चुनाव में हार का सामना क्यों करना पड़ा.

बता दें कि उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी अपने समधी व कांग्रेस प्रत्याशी से हार गई हैं. इस हार के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि इमरती देवी जलेबी बन गई हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार से मीडिया ने सवाल किया था कि क्या मध्य प्रदेश के हालिया उपचुनावों में कांग्रेस की हार के लिए इमरती देवी पर की गई आइटम वाली टिप्पणी जिम्मेदार थी. इसके जवाब में उन्होंने बयान दिया.

कमलनाथ ने जताया था खेद
बता दें कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान डबरा में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कह दिया था. इसके बाद पूरी बीजेपी कमलनाथ और कांग्रेस पर हमलावार हो गई थी. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और ऐसे बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने के लिए कहा. हालांकि बवाल बढ़ता देख कमलनाथ ने मामले में खेद व्यक्त किया था.





Source link