प्रेम-प्रसंग का मामला: आंगन में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती, 30 नवंबर को युवक की होने वाली थी शादी

प्रेम-प्रसंग का मामला: आंगन में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती, 30 नवंबर को युवक की होने वाली थी शादी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खुड़ैल क्षेत्र में रविवार रात एक युवक-युवती ने पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह परिजन सोकर उठे तो दाेनों फंदे पर लटके हुए थे। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की नाबालिग थी, जबकि युवक बालिग था। मृतक की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी।

मिली जानकारी अनुसार घटना खुड़ैल क्षेत्र के ग्राम पिवडाय की है। यहां पर 23 साल के युवक और 16 साल की युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। अलसुबह परिजन उठे तो आंगन में नीम के पेड़ पर दोनों रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़के की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। जानकारी अनुसार लड़का और लड़की आमने – सामने ही रहते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खुडै़ल पुलिस मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

मृतक के पिता ने बताया कि तड़के साढ़े 3 बजे के करीब मेरी पत्नी बाहर निकली और उसने जोर से आवाज लगाई। बाहर आया तो ने कहा कि देखो ये लड़की ने क्या किया। मैंने पेड़ की ओर देखा तो दोनों फांसी पर लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि रात में बच्ची सहित हम सभी ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद सभी सो गए थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।



Source link