केएल राहुल इस शॉट को निखारने पर दे रहे हैं खास ध्यान, Video जारी कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दी चेतावनी

केएल राहुल इस शॉट को निखारने पर दे रहे हैं खास ध्यान, Video जारी कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दी चेतावनी


सिडनी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के दौरान यूएई की धीमी पिचों पर लगभग दो महीने तक खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पारंपरिक टेनिस गेंद ट्रेनिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया की जीवंत पिचों पर खेलने की तैयारी की.

फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल (KL Rahul) ने अपने पुल शॉट को परफेक्ट करने के लिए कड़ा अभ्यास किया. नेट अभ्यास के दौरान 18 गज की दूरी से गेंदों का सामना किया.

हालांकि इस तरह के अभ्यास सत्र में कुछ भी हैरानी भरा नहीं था क्योंकि अधिक उछाल वाली पिचों पर खेलने की तैयारी के लिए खिलाड़ी इस तरह की ट्रेनिंग करते हैं.

 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेनिस रैकेट का इस्तेमाल करते देखा गया. वह भारत की सीमित ओवरों की टीम के कार्यवाहक उप कप्तान राहुल को सर्विस करके गेंद खिला रहे थे और इस दौरान उनकी पसलियों को निशाना बना रहे थे.

राहुल (KL Rahul) पुल शॉट खेलने के दौरान गेंद को जमीन पर रखने का प्रयास कर रहे थे जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली माहिर हैं.

कम दूरी से टेनिस गेंद से अभ्यास करने का मुख्य कारण यह है कि गेंद काफी तेजी से आती है और इससे बल्लेबाज का प्रतिक्रिया देने का समय बेहतर होता है.

इसलिए जब क्रिकेट की मूल गेंद का इस्तेमाल 22 गज की पिच पर किया जाता है तो बल्लेबाज को उसे खेलने के लिए कुछ समय अधिक मिलता है.

टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गुलाबी कूकाबूरा गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं.

 

शमी (Mohammed Shami) भारत की तीनों प्रारूपों की टीम का हिस्सा हैं और भारत को उनके कौशल की सबसे अधिक जरूरत चार टेस्ट की श्रृंखला के दौरान पड़ेगी जिसकी शुरुआत एडिलेड में 17 दिसंबर को दिन-रात्रि टेस्ट के साथ होगी.

शमी (Mohammed Shami) ने ट्वीट किया, ‘अपने देश के लिए खेलने से बेहतर कोई एहसास नहीं है. टीम इंडिया के नेट पर गेंदबाजी करने का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उत्सुक हूं.’

(इनपुट-भाषा)

 





Source link