Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिवपुरी19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारों की इस श्रंखला में इन दिनों दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन घर-घर हो रहा है। इसके तहत रविवार को गोवर्धन पूजा के क्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान विशेष रुप से गाय के गोबर से उस स्थान पर देवता की आकृति बनाकर उनकी पारंपरिक रुप से पूजा की जाती हैं और इस पूजा के बाद सामूहिक रुप से पूजा में बैठने वाले लोग गौ सेवा का संकल्प लेते हैं।
शहर के हर गली मोहल्ले और कॉलोनियों में इस पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सबने मिलकर भक्ति के साथ इस गोवर्धन पूजा को किया और कुछ जानवरों को तो विशेष रुप से रंग और मोहर लगाकर उनका श्रंगार भी किया गया।