एमजी ग्लॉस्टर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई.
एमजी ग्लॉस्टर (Mg gloster) को कंपनी ने इंट्रोडक्टरी कीमतों (Introductory Prices) पर बाजार में उतारा था. जो कि कार की दो हजार यूनिट (Two thousand units) तक मान्य थी. ऐसे में अब एमजी ग्लॉस्टर के सभी वेरिएंट की कीमतों में कंपनी ने 20 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 17, 2020, 6:04 AM IST
एमजी ग्लॉस्टर के सभी वेरिएंट की कीमत- एमजी ग्लॉस्टर Super 7-seater की पुरानी कीमत 29 लाख 98 हजार रुपये थी. जिसमें कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. एमजी ग्लॉस्टर Smart 6-seater की पुरानी कीमत 30 लाख 98 हजार रुपये थी इसमें कंपनी ने 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है जिससे अब इस वेरिएंट की नई कीमत 31 लाख 48 हजार रुपये हो गई है.
यह भी पढ़ें: 5 कारणों से टाटा नेक्सॉन ईवी बेस्ट मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल, जानें सबकुछ
एमजी ग्लॉस्टर Sharp 6-seater की पुरानी कीमत 33 लाख 98 हजार रुपये थी जिसकी कीमतों में कंपनी ने 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब इसकी कीमत 34 लाख 28 हजार रुपये हो गई है. एमजी ग्लॉस्टर Sharp 7-seater की पुरानी कीमत 33 लाख 68 हजार रुपये थी जिसकी नई कीमत 33 लाख 98 हजार रुपये रखी है. वहीं एमजी ग्लॉस्टर Savvy 6-seater की पुरानी कीमत 35 लाख 38 हजार रुपये थी जो आपको अब 35 लाख 58 हजार रुपये में मिलेगी. यह भी पढ़ें: 2021 के शुरुआत में Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी 2 नई एसयूवी, सामने आई डिटेल
2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस है एसयूवी- एसयूवी की बात करें तो यह 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस है जो दो अलग-अलग तरह से ट्यून किया गया है. सिंगल टर्बो इंजन, 163 पीएस/375 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करता है और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है, जबकि ट्विन-टर्बो वैरिएंट फोर-व्हील ड्राइव के साथ आता है और 218 पीएस/480 एमएम का पावर आउटपुट जनरेट करता है. एमजी एसयूवी में 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप में मिलता है. एमजी ग्लॉस्टर वर्तमान में फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टुरस G4 के साथ-साथ भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन टिगुआन ऑलस्पेस को चुनौती देती है.