नागदा का दिलीप हत्याकांड: जमीन, लेनदेन और अवैध संबंधों के बीच हत्या की कड़ी तलाश रही पुलिस

नागदा का दिलीप हत्याकांड: जमीन, लेनदेन और अवैध संबंधों के बीच हत्या की कड़ी तलाश रही पुलिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक दिलीप (फाइल फोटो)

  • 15 नवंबर को मिला था दिलीप का खून से लथपथ शव
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

नागदा तहसील के मड़ावदा निवासी दिलीप पाटीदार की मौत के मामले में बिरलाग्राम थाना पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर में लगी गंभीर चोट दिलीप की मौत का कारण बना। दिलीप के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की जांच की दिशा जमीन विवाद, पैसों का लेन-देन और अवैध संबंधों की ओर है। गौरतलब है कि दिलीप का शव 15 नवंबर की सुबह उमरना रेलवे फाटक से थोड़ी दूरी पर मिला था। पास में एक बाइक भी मिली थी जो मंदसौर के बांधाखेड़ी निवासी हबीब पिता शफी मोहम्मद के नाम रजिस्टर्ड है। परिवार वालों का कहना है कि बाइक को दिलीप ने खरीदा था लेकिन अपने नाम से ट्रांसफर नहीं कराया था। फिलहाल, पुलिस ने नागदा की एक महिला और कमठाना के रसीद नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दो साल पहले अचानक लापता हो गया दिलीप का जीजा, भांजे ने मामा पर लगाया था हत्या कराने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप की बहन राजूबाई की शादी गांव के ही हीरालाल से हुई थी। दिलीप और उसके अन्य तीन भाइयों का अपने जीजा से ही जमीन विवाद चल रहा था। दो साल पहले हीरालाल अचानक लापता हो गया। हीरालाल के बेटे नीतेश ने मामा और मां पर ही पिता की हत्या कर लाश को गायब करने का आरोप लगाया था। कुछ दिनों बाद नीतेश की मां राजूबाई ने भी कुंए मेंं कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हीरालाल की गुमशुदगी की जांच आज भी पुलिस फाइलों में चल रही है। अब दिलीप की हत्या में पुलिस नीतेश और दिलीप के बीच चल रहे जमीन विवाद और हीरालाल के लापता होने के मामले में नीतेश के द्वारा दिलीप पर लगाए गए आरोपों को भी केन्द्र में रखकर जांच कर रही है।
हत्या से पहले फोन करने वाले दोस्त भी पुलिस राडार में
सीएसपी मनोज रत्नाकर ने बताया कि दिलीप के परिजनों के मुताबिक 14 नवंबर की रात दिलीप यह कहते हुए घर से निकला था कि वह कमठाना के रसीद से मिलने जा रहा है। अगले दिन सुबह दिलीप का शव उमरना रेलवे फाटक के पास मिला था। पुलिस रसीद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिलीप ने कुछ दिन पहले ही ढाबा खोला था, कुछ लोगों से उसने पैसे उधार लिए थे। पहले भी लोगों से पैसे उधार लेकर नहीं चुकाने की आदत थी।
नागदा की एक महिला से भी संबंध की चर्चा
पुलिस सूत्रों की मानें तो दिलीप का नागदा की एक महिला के घर काफी आना जाना था। पुलिस उस महिला से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।



Source link