- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Order Of The Municipal Commissioner Zonal Officers Should Remain In The Area Till 2 Pm, CSI And Inspector Of Zone 18 Got Scolded If The Cleaning Was Not Done Properly.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में दिन हो या रात 24 घंटे शहर की सफाई सुचारू रूप से जारी रहती है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत निगमायुक्त ने मंगलवार को दौरा किया और सभी जोनल अधिकारियों को दोपहर 2 बजे तक जोन क्षेत्र में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी उद्यानों को ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इसी से गार्डनों के पौधों को खाद मिलती रहे।
मंगलवार सुबह से अधिकारियों ने नवलखा चौराहे से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण शुरू किया। यहां से भंवरकुआ, बीआरटीएस, चोइथराम मंडी होते हुए, न्यू सैफी नगर, नंदन बाग व विजय पैलेस काॅलोनी का निरीक्षण किया। नंदन बाग के उद्यान में आवश्यक सफाई व्यवस्था के साथ उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए फिसल पटटी व झूले की स्थिति को देख वे नाराज हुईं और उन्हें तत्काल रिपेयर करवाने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त रजनीश कसेरा से कहा कि शहर के सभी उद्यानों में ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने का निरीक्षण करें और सभी उद्यानों में ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने के पीट की सुचारू व्यवस्था करें। नवलखा चौराहे से भंवर कुआं तक मार्ग में सफाई ठीक से नहीं होने पर जोन 18 के सीएसआई व दरोगा को डांट पड़ी।