1. Mahindra XUV 300
पेट्रोल-डीजल दोनों वैरियंट में मौजूद महिंद्रा XUV300 सुरक्षा के लिहाज से पहले पायदान पर है. ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5 रेटिंग हासिल करने वाले महिंद्रा के इस एसयूवी (SUV) की क्रैश टेस्टिंग 64 km प्रति घंटे की रफ्तार से की गई थी. इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, 2 एयरबैग, ईबीडी, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग डोर लॉक आदि मिलते हैं. इसकी कीमत 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.