IND vs AUS: शोएब अख्‍तर बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा के पास टीम इंडिया की कप्‍तानी करने की काबिलियत

IND vs AUS: शोएब अख्‍तर बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा के पास टीम इंडिया की कप्‍तानी करने की काबिलियत


रोहित शर्मा ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा है (Photo-Rohit Sharma Instagram)

विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच तक ही टीम इंडिया के साथ रहेंगे. इसके बाद वह भारत लौट आएंगे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 18, 2020, 7:03 PM IST

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर गई है. जहां कप्‍तान विराट कोहली पहले टेस्‍ट मैच तक ही टीम के साथ रहेंगे, वहीं रोहित सिर्फ टेस्‍ट सीरीज के लिए ही टीम का हिस्‍सा हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित को टीम इंडिया की कप्‍तानी मिल सकती है. वहीं मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब दिलाने के बाद से ही फैंस लगातार रोहित को टीम इंडिया का कप्‍तान बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. अब इस बहस पर पूर्व पाकिस्‍तानी गेंदबाज शोएब अख्‍तर भी कूद पड़े हैं. अख्‍तर का कहना है कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की कप्‍तानी भी कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि बतौर कप्‍तान यह रोहित के लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका है.

कोहली के चाहने से होगा सब कुछ
पूर्व दिग्‍गज गेंदबाज ने कहा कि उनका मानना है कि चीजें काफी सरल नजर आ रही है. जिस चीज को वह जानते हैं कि कोहली टीम को आगे ले जाने के लिए काफी उत्सुक हैं. अगर टीम इंडिया में स्प्लिट कैप्‍टेंसी देखने को मिलती है तो यह सब इस बात पर निर्भर करती है कि क्‍या वह थकावट महसूस कर रहे हैं.

अख्‍तर ने कहा कि वह 2010 से बिना रुके खेल रहे हैं . इसी वजह से उनका नाम काफी बड़ा बन गया. उन्‍होंने कहा कि अगर कोहली खुद ही चाहते हैं कि कप्‍तान विभाजित हो, तभी रोहित को कम से कम एक फॉर्मेट टी20 में टीम की कमान मिल पाएगी.रोहित को दोनों हाथों से मौके को पकड़ना चाहिए

पूर्व पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर रोहित के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका है. उन्‍हें दोनों हाथों से इस मौके को पकड़ना चाहिए. उनके पास टीम की अगुआई करने की क्षमता है. उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया बतौर कप्‍तान और बल्‍लेबाज रोहित को देख रही होगी. अगर वह खुद और टीम के लिए अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर वह कप्‍तानी बांटने पर बहस होनी चाहिए.





Source link