Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दही मंडी में विजय डेयरी पर सैम्पलिंग करती टीम
त्योहार गुजरने के बाद फ़ूड एंड ड्रग विभाग की छापा मार कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को विभाग ने शहर के मुरार, दौलतगंज, दही मंडी में 20 से अधिक डेयरी और मिष्ठान भंडार से मिठाइयों, दूध और दही के सैम्पल लिए हैं। दिन भर में कुल 53 सैम्पल लिए गए हैं, जबकि मंगलवार को 102 प्रोडक्ट की सैम्पलिंग की गई थी।
डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया के नेतृत्व में बुधवार दोपहर से शाम तक फूड विभाग के निरीक्षकों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुकानों में रखे खाद्य पदार्थ की जांच कर सैम्पल लिए हैं। सबसे पहले टीम सदर बाजार, दूध वाली गली, रिसाला बाजार, मुरार में डेयरी, मिष्ठान भंडारों पर पहुंची। यहां से मिठाई, मावा, घी, दूध और पनीर के सैम्पल लिए हैं। इसके बाद टीम विजय डेयरी दौलतगंज, प्रकाश डेयरी दही मंडी, प्रिंस डेयरी दही मंडी पहुंची यहां से दूध और घी के सैम्पल लिए। साथ ही, फालका बाजार में जय गणेश शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विभिन्न सामान की जांच की गई।