Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाजापुर21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उप चुनाव और त्योहारी ड्यूटी से फुर्सत मिलते ही पुलिस पेंडिंग कामों को निपटाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शाजापुर एसपी ने दीपावली मिलन के साथ सभी थाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की धरपकड़ तेजी से की जाए।
लेकिन शाजापुर, मक्सी और मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में तीन हत्याओं सहित हनी ट्रेप गैंग जैसे गंभीर अपराधों के आरोपियों के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देश के बाद थानेदारों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जल्द से जल्द लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन लालघाटी थाने में दर्ज हनी ट्रेप गैंग के मुख्य आरोपी रामसिंह के ठिकानों की जानकारी भी पुलिस के पास नहीं है।
थाना टीआई अनिल पुरोहित ने बताया कि रामसिंह और पूजा के हत्या के आरोपी ललित की गिरफ्तारी के लिए दो अलग अलग टीम बनाकर जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। वहीं मक्सी पुलिस भी उज्जैन निवासी अमित नामक युवक की हत्या के सुराग जुटा रही है। अब तक दोनों ही थाना पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।