Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजगढ़10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कलेक्टर ने सीएसआर कार्य व सीएमएचओ कार्यालय का किया निरीक्षण।
बुधवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सीएमएचओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आफिस में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राज्य बीमारी सहायता का कार्य देख रहे बाबू यूनुस कुरैशी अाैर जय बाबू से फाइलांे के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर को खिड़की पर पान गुटका थूकने की गंदगी दिखी। कलेक्टर के पूछने पर पता चला कि यूनुस कुरैशी गुटखा खाते हैं तो उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कुरैशी की 200 रुपए जुर्माना की रसीद कटवाई। कलेक्टर ने स्वच्छता, फाइलों का रख रखाव, अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति और कार्य आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीएमएचओ डाॅ एस यदु को कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर करने, जरूरत के मुताबिक स्टाफ रखने को कहा।
दाे वर्ष बाद भी पेंशन नहीं मिलने की फाइल मंगाई
कलेक्टर ने विजय लक्ष्मी चौहान को दो वर्ष रिटायमेंट के बाद की पेंशन न मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने पेंशन शाखा से फाइल मंगाकर देखी। कलेक्टर ने ट्रेजरी आफ़िसर से बात कर पेंशन प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।