मौसम: ग्वालियर में 15.4 डिसे रहा तापमान, सामान्य से 3.6 ज्यादा

मौसम: ग्वालियर में 15.4 डिसे रहा तापमान, सामान्य से 3.6 ज्यादा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

आसमान में सुबह सुबह दिखे हल्के बादल

गुरुवार सुबह शहर के लिए राहत भरी रही। मामूली कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई है। तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिसे अधिक दर्ज हुआ। इससे मौसम में हलकी गर्माहट रही है। सुबह ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा आसमान में बादल छाने के कारण हुआ है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि गुरुवार को अन्य दिनों की तुलना में सुबह कुछ गर्म रही है। अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिसे दर्ज हुआ है जो सामान्य तापमान से अधिक है। यही कारण है कि अन्य दिनों की तुलना में ठंड उतनी नहीं चुभी है। हर दिन के साथ ग्वालियर में मौसम उतार चढ़ाव ले रहा है। 3 दिन पहले तेज बारिश हुई थी उसके बाद कोहरा आया। गुरुवार को आसमान में सुबह से ही बादलों की लुका छिपी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो जल्द पश्चिमी विक्षोभ बनेगा और 22 नवंबर तक फिर से हलकी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो इस बार ज्यादा ठंड पड़ेगी। पिछले साल 90 दिन की ठंड रही थी। इस बार 110 से 115 दिन ठंड के रहने की संभावना जताई जा रही है।



Source link