Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज रोगियों को करेंगे भर्ती
जिला अस्पताल के काेविड आईसीयू की इस सप्ताह से शुरुआत हाे सकती है। हालांकि यहां पॉजिटिव मरीजों काे नहीं रखा जाएगा। पॉजिटिव मरीजों का इलाज मेडिकल काॅलेज में हाेगा, वहां से रिपाेर्ट निगेटिव हाेने पर मरीज काे जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट करेंगे। जिला अस्पताल में 18 बेड का काेविड आईसीयू तैयार हाे चुका है। ये आईसीयू सर्वसुविधायुक्त है। आईसीयू के साथ ही 36 बेड की स्टेप डाउन यूनिट भी रहेगी, जिसमें मरीजों की सेहत में सुधार हाेने के बाद यहां रखा जा सकेगा। हालांकि, इस आईसीयू में पॉजिटिव मरीजों काे रखा जाना था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि अभी पॉजिटिव मरीजों का मेडिकल काॅलेज में इलाज हाे रहा है वहां आईसीयू की सुविधा है, एेसे में पॉजिटिव मरीजों काे वहीं रखा जाएगा। पॉजिटिव से निगेटिव हाे चुके जिन मरीजों काे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्हें काेविड आईसीयू में रखेंगे। आईसीयू की शुरुआत एक से दाे दिन में हाे सकती है।