मध्यप्रदेश में कोरोना से अलर्ट: महाराष्ट्र से लौटते ही मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बुलाई बैठक; आज दोपहर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में कोरोना से अलर्ट: महाराष्ट्र से लौटते ही मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बुलाई बैठक; आज दोपहर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chief Minister Called A Meeting On Corona As Soon As He Returned From Maharashtra; Government Can Take A Big Decision This Afternoon

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मंत्रालय में बैठक बुलाई है।

  • गुरुवार को राजधानी में 425 केस सामने आने के बाद बढ़ी चिंता

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में एकदम से कोरोना केस बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू किया जाएगा। बैठक में कोरोना मरीजों के लिए फिर से निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने पर भी विचार कर सकती है। इसी तरह प्रदेश में एक दिन में अधिकतम एक्टिव केस 21 हजार सितंबर माह में आए थे। इसे ध्यान में रखकर अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की समीक्षा भी होगी। हालांकि वर्तमान में एक्टिव केस 9800 हैं। यदि संक्रमण बढ़ता है तो क्या इंतजाम होंगे‌? सरकार का फोकस इसको लेकर ज्यादा है। गुरुवार को प्रदेश में 1363 मामले सामने आए, वहीं 14 लोगों की मौत भी हुई है। लेकिन भोपाल में रिकार्ड 425 केस सामने आए हैं। ये बुधवार को 229 के मुकाबले करीब दोगुने हैं। भोपाल का यह आंकड़ा पूरे कोरोना काल में सबसे बड़ी संख्या है। दरअसल, प्रदेश में कोराेना की दूसरी लहर आने की संभावना है। जिस तरह से भोपाल में कोरोना विस्फोट हुआ, उसको ध्यान में रखकर भी कोई निर्णय बैठक में हो सकता है। इसी तरह ग्वालियर में एक दिन में 92 पॉजिटिव केस मिले हैं। रतलाम में भी एक माह बाद एक दिन में 62 केस सामने आए हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1लाख 88 हजार 018 हो गया है। जबकि मौतों की संख्या 3129 हो गई है।



Source link