कपिल देव ने यह बातें बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के शो में शेयर कीं.
कपिल देव ने कहा, ”लाहौर टेस्ट में उन्होंने मुझे नाइट वाचमैन के रूप में भेजा. जो अंतिम पांच ओवर होते हैं ना उन्हें खेलने के लिए. उन्होंने मुझसे कहा कि कपिल तुम बल्लेबाजी के लिए जाओ. मैं नौंवे 10वें नंबर का बल्लेबाज था. मैंने जाकर खेलना शुरू किया और दो ओवर में ही 22 रन बना दिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 20, 2020, 12:44 PM IST
कपिल देव ने शो के दौरान बताया, ”जब मैं पाकिस्तान में अपनी पहली सीरीज खेल रहा था, उस वक्त बिशन सिंह बेदी टीम के कप्तान थे. वह पंजाबी थे. दो चीजें अहम थीं. वह मेरी भाषा नहीं समझते थे और मैं उनकी. वह हाफ इंग्लिश मैन थे. उनका एक्सेंट शानदार था. बिशन पाजी, मुझे याद है मुझ पर चिल्ला रहे थे, लेकिन मुझे उनसे बहुत स्नेह और प्यार मिला. मैं इस बात को शब्दों में नहीं बता सकता कि मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों को वह कितना स्नेह देते थे.”
शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्रा के इस खास क्लब में शामिल होना चाहते हैं नाथन लियोन
कपिल देव ने कहा, ”लाहौर टेस्ट में उन्होंने मुझे नाइट वाचमैन के रूप में भेजा. जो अंतिम पांच ओवर होते हैं ना उन्हें खेलने के लिए. उन्होंने मुझसे कहा कि कपिल तुम बल्लेबाजी के लिए जाओ. मैं नौंवे 10वें नंबर का बल्लेबाज था. मैंने जाकर खेलना शुरू किया और दो ओवर में ही 22 रन बना दिए. मैं खुश था कि मैंने इतने रन बनाए हैं. तब बेदी ने कहा कि ओए पहलवान तेरे को नाइट वाचमैन का मतलब पता है, मुझे समझ नहीं आया कि वह मेरी तारीफ कर रहे थे या डांट लगा रहे थे.”कपिल देव ने आगे बताया, ”मैंने कहा कि हां जी पाजी…येस पाजी.” उन्होंने कहा, ”मेरी आवाज ही नहीं निकलती थी उनके सामने. मैंने कहा कि पाजी वो मेरे इधर बॉल दिए जा रहा था तो मैं मारे जा रहा था. रोकना मुझे आता ही नहीं. तो उन्होंने कहा कि पहले नाइट वाचमैन का मतलब समझो.”
शेन वॉर्न पुश्तैनी घर बेचने को मजबूर, कहा- दुखी हूं, पर यहां जो भी रहेगा-खुश रहेगा
बता दें कि टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में सनसनीखेज अंदाज में विश्व कप जीता था. उन्होंने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया था. कपिल देव ने अपना करियर टेस्ट में 5248 रन, वनडे में 3783 रन पर खत्म किया. उन्होंने टेस्ट में 434 और वनडे में 253 विकेट भी ली.