सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार ऑटो ने चार साल के मासूम को मारी टक्कर, घायल

सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार ऑटो ने चार साल के मासूम को मारी टक्कर, घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मां की गोद में घायल मासूम।

  • जिस ऑटो ने टक्कर मारी, उसी से घायल बच्चे को पहुंचवाया अस्पताल

शहर के भूता बाजार वाली गली में शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे एक ऑटो चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए अपनी मां के साथ जा रहे एक चार साल के मासूम बच्चे में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो घेर लिया। वहीं उसी ऑटो की मदद से घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

बाराकलां निवासी अनीता पत्नी अजय सिंह राजावत शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे अपने बेटे वंश (4) के साथ भूता बाजार वाली गली से गुजर रही थी। तभी सामने से आ रहे ऑटो क्रमांक जीजे 27 टीए 6842 के चालक संदीप यादव ने वंश में टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में चोट आई और खून निकलने लगा । इससे उसकी मां बुरी तरह से घबरा गई। तभी स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायल बच्चे को उसकी मां के साथ उसी ऑटो से अस्पताल भिजवाया।



Source link